12.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर पिता-पुत्र गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाज़ीपुर। अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के दो वारण्टी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम ग्राम अंधियारा में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मा० ग्राम न्यायालय जमानियां, गाजीपुर द्वारा निर्गत फौ0मुं0 2968/19 धारा 323, 504 भा.दं.वि. से संबंधित दोनों वारण्टी रामजी यादव (52) पुत्र झगडू यादव, पप्पू यादव (30) पुत्र रामजी यादव, को उनके आवास ग्राम अंधियारा से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिस पर न्यायालय ने उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय फोर्स, थाना सुहवल शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी