13.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: POCSO सहित गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक और सफलता अर्जित की है। गंभीर धाराओं वाले मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा, जिससे इलाके में पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। उप निरीक्षक जगतधारी सिंह मय हमराह पुलिस बल ग्राम रुकुन्दीपुर मजार के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 101/2025 धारा 137(2)/87/65(1) BNS एवं 5J(2)/5L/6 POCSO एक्ट में वांछित अभियुक्त शैलेंद्र राम (20) पुत्र रणजीत राम, निवासी ग्राम जकरौली, थाना मुहम्मदाबाद को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगतधारी सिंह मय फोर्स, थाना नोनहरा शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी