गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के दीनापुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह मौजूद रहे।
सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले दीनापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह और लेखपाल की उपस्थिति में गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हर्ष सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि ठंड के इस कठिन दौर में गरीबों तक राहत पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
प्रशासनिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर ग्राम सभा के सुजीत सिंह, धनेश बिंद, छांगुर सिंह, नागेंद्र सिंह, लेखपाल अंकेश कुमार पांडे सहित कई अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
जरुर पढ़े







