21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार रामकृत राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने टीबी रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार उतरौली गांव निवासी रामकृत राजभर (50) रोज की तरह साइकिल से ईट भट्ठे से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिलोकपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार धक्का लग गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों को समझाने लगी। नाराज ग्रामीण मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, गहमर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के समझाने-बुझाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पुत्र हनुमान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: संपूर्ण समाधान दिवस: 365 शिकायती पत्र में 43 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की...

ख़बरें यह भी