गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के विकास भवन चौराहा से बीते 24 फरवरी को हुई चोरी ने पुलिस की सक्रियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकास भवन चौराहा के स्वामी सहजानंद कालेज के दूसरे गेट के पास रहने वाला महिला ममता ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताई कि सुबह करीब 11 बजे अपने निजी काम से मुगलसराय गई थी। जब शाम लगभग 7 बजे घर लौटी, तो पाया कि उसका घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से उसकी कीमती जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे।
पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन केवल फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग तक ही सीमित रही। चोरी गई संपत्ति मे सोने और चांदी के जेवरात: 1 कमरबंद, 1 बाजूबंद, 3 पायल, 12 जोड़ी बिचुआ, 2 झुमका, 1 बाली, 3 नथुनी, 1 दुर्गा लकेट, 1 बजरंगबली लकेट नकदी व मोबाइल फोन शामिल हैं। अब शहर कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
गाजीपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े महिला के घर से उड़ाए जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन
जरुर पढ़े







