गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार गांव के पास शुक्रवार रात हुई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इसाई पाल जेफरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित डोमनिक कॉलोनी के निवासी थे और औड़िहार में किराए के मकान में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवनयापन करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पाल जेफरी अपनी बाइक से किराए के मकान पर लौट रहे थे। इसी दौरान औड़िहार स्थित कट के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण उन्हें तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जरुर पढ़े







