गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलवार लेकर खड़े एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तलवार बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
7 मार्च को उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सोनवल क्रासिंग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज तलवार बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान निलेश कुमार (21 वर्ष) पुत्र वकील बिन्द निवासी ग्राम पटखौलिया, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में थाना सुहवल में मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज मय हमराह, थाना सुहवल शामिल रहे।
जरुर पढ़े







