12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: थाना जंगीपुर पुलिस ने शातिर वांछित चोर को धर दबोचा, चोरी का माल भी बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर।  थाना जंगीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कुख्यात वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार कर  कामयाबी हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चार चक्का रिंग और टायर बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष जंगीपुर उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी के निर्देशन में उप निरीक्षक शिव प्रकाश पाठक की टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी चेकिंग के दौरान उसरगाँव थाना क्षेत्र से अभियुक्त लल्लू सिंह उर्फ विमलेश सिंह को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त थाना जंगीपुर पर दर्ज मु0अ0सं0 106/25, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत वांछित था।
गिरफ्तार आरोपी लल्लू सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मनिहारी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, लगभग 35 वर्षीय है। उसका आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है, जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी और हत्या से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं:
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चार चक्का रिंग एवं टायर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी