10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: अवैध क्लीनिक में महिला की मौत, FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



कासिमाबाद (गाजीपुर)। बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित एक अवैध क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने क्लीनिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद के प्रभारी डॉक्टर एनके सिंह की शिकायत पर की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, राधिका क्लीनिक में साधना देवी नामक महिला का प्रसव कराया गया था। प्रसव के तुरंत बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, तो पता चला कि क्लीनिक की संचालिका राधिका देवी के पास न तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान की चिकित्सकीय डिग्री है और न ही क्लीनिक का वैध पंजीकरण।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि राधिका देवी मऊ जिले के मुंगेश्वर डुमराव गांव की निवासी हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 106(1) और 34(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में उनके पास किसी भी तरह के वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और क्लीनिक की अन्य गतिविधियों की भी छानबीन की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी