13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: पेंशनर्स ऑनलाइन से ट्रेजरी में जमा कर सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जनपद कोषागार गाजीपुर से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा पेंशनरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आन-लाईन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है। उक्त के दृष्टिगत वेवसाईट- jeevanpraman.gov.in का उपयोग करते हुए पेंशनर आन-लाईन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र कोषागार को आन-लाईन प्रेषित कर सकते है। इसके अतिरिक्त पेंशनर अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से Aadhaar Face RD AppInstall     कर तथा jeevanpraman AppInstall     कर उसके माध्यम से भी आन-लाईन जीवित प्रमाण पत्र प्रेषित कर सकते हैं। कोषागार से पेंशन आहरण प्रारंभ होने की तिथि से 01 वर्ष की अवधि में प्रत्येक वर्ष जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा किया जाना अनिवार्य है, जिससे निर्वाध पेंशन का भुगतान कोषागार द्वारा किया जा सके। उ०प्र० कोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहें पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में वदसपदम डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र कोषागारों में जमा करने को प्रोत्साहित करने को निर्देशित किया गया है। कोषागार से पेंशन आहरित कर रहे पेंशनभोगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र वेवसाइट-jeevanpraman.gov.in  द्वारा online   जीवन प्रमाण पत्र अपने घर के निकटतम जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी जमा कर सकते है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी