14.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 223/25 धारा 115(2)/352/351(3)/110/121(1)/132 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राजीव कुमार भारती पुत्र देवचन्द राम निवासी ग्राम पीथापुर, थाना जंगीपुर को धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान ग्राम पीथापुर से आरोपी राजीव भारती को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त राजीव कुमार भारती (35) पुत्र देवचन्द राम। ग्राम पीथापुर, थाना जंगीपुर है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा मय हमराह पुलिस बल शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी