26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी- डीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ  ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। धारा 24, धारा 34, धारा 116 में एक साल से लंबे वादों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया और धारा 67 में टीम बनाकर मौके का स्थलीय सत्यापन करते हुए इसका निस्तारण किया जाए। बैठक में धारा 33, ई परवाना, अंश निर्धारण की प्रगति की जानकारी ली एवं कहा कि धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियां। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी