गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने वांछित और खतरनाक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।8 जनवरी को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौरा से सत्यम खरवार (22 वर्ष) पुत्र तेरस खरवार, निवासी ग्राम रेकवारेडिह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को दबोच लिया अभियुक्त पर विभिन्न थानों में गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 238/25 धारा 304, 317(2) बी.एन.एस. थाना दुल्लहपुर के साथ-साथ मऊ जिले में दर्ज 3 अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक एदद ओप्पो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल अपाचे न0 यूपी 54 ए आर 3536 बरामद की गई।
थाना दुल्लहपुर के एसआई प्रेम प्रकाश पाण्डेय मय हमराह की तत्परता और सघन कार्यवाही के चलते अभियुक्त को दबोचकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मची है और आमजन में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस ने साफ कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर और पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस फोर्स, थाना दुल्लहपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







