36.2 C
Varanasi
Sunday, March 8, 2026
spot_img

गाजीपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड: होली को रंग डालने के विवाद में गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चाडीपुर गांव में होली के दिन रंग डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर 55 वर्षीय आसमुहम्मद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, होली के दिन गांव में बच्चों द्वारा रंग डालने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर उस समय मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि अंदरूनी तनाव बना रहा और दो दिन बाद वही विवाद फिर से भड़क उठा।
बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आसमुहम्मद और उनके परिजन आरोपी के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली सीधे आसमुहम्मद के सीने में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही करंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारी लगातार गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि होली के दिन बच्चों द्वारा रंग डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया था। लेकिन उसी विवाद को लेकर रविवार को फिर से कहासुनी हुई और मामला हिंसक हो गया।
वहीं, एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, गाज़ीपुर से जुड़ा तार

महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सशस्त्र सीमा...

ख़बरें यह भी