गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने बताया कि भारत की आगामी डिजिटल जनगणना-2027 को अधिक तकनीकी रूप से सुगम बनाने के लिए सरकार द्वारा दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ‘‘सेल्फ-एनुमरेशन‘‘ (स्व-गणना) की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल के माध्यम से नागरिक अब अपने परिवार की जानकारी स्वयं आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। डिजिटल माध्यम से स्व-गणना नागरिक अब गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने परिवार का विवरण स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। सटीक पता और मैपिंग पोर्टल पर विवरण भरते समय नागरिकों को अपना ’सटीक पता’ दर्ज करना होगा। साथ ही, बेहतर सटीकता के लिए ’मानचित्र ¼Map½* पर अपने घर की लोकेशन को भी मार्क करना अनिवार्य होगा। यह पोर्टल जनगणना-2027 के प्रथम चरण, यानी ’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ की जमीनी कार्यवाही शुरू होने से ’15 दिन पहले’ नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। ’आधिकारिक वेबसाइट नागरिक अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। उन्होने बतायाया कि पोर्टल पर जाकर परिवार के मुखिया को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके पश्चात, मकान की सटीक पता और अपने घर को मैप पर मार्क करेगा और परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी भरकर प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। उन्होने जनपदवासियों से अपील करता है कि राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने के लिए डिजिटल माध्यम और स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
जरुर पढ़े







