गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र देवकठिया मोड़ (पुराने बैरियर के पास) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माता श्री हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल का भव्य उद्घाटन रविवार की शाम संपन्न हुआ। संस्थान के संचालक सुधाकर नाथ की माता, चंपा देवी ने फीता काटकर अस्पताल को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, योग्य डॉक्टरों की टीम और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पैरामेडिकल संस्थान के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, छात्रों तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल जंगीपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्या को काफी हद तक कम करेगा ।
इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, बाढू कुशवाहा, प्रेम सिंह, रत्न, दिवाकर नाथ, दिवाकर नाथ, सुभाष राय , श्रीकांत पासवान, जगराम कुशवाहा, राजन मालवीय आदि मौजूद रहे।










