16.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: गैंग D-131 की सक्रिय सदस्य चेयरमैन की पत्नी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध जगत में सक्रियता से जुड़ी एक बड़ी कड़ी तोड़ते हुए मृत माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग I.S.-191 के सहयोगी गिरोह D-131 की सक्रिय सदस्या निकहत परवीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। नगर पंचायत बहादुरगंज चेयरमैन की पत्नी निकहत परवीन लंबे समय से पुलिस की तलाश में थी और कई गंभीर मुकदमों में वांछित चल रही थी।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय टीम ने आज यूनियन बैंक कासिमाबाद के पास से उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। निकहत परवीन के खिलाफ थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0-18/25 धारा 115(2)/352/351(3)/308(5) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार निकहत परवीन अपराध जगत में कोई नई खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक “सक्रिय और प्रभावी” सदस्य के रूप में कई मामलों में शामिल रही है। उसका बढ़ा हुआ आपराधिक इतिहास पुलिस की फाइलों में साफ झलकता है।
गिरफ्तार अभियुक्ता निकहत परवीन, पत्नी रेयाज अहमद अंसारी, वार्ड-11, दक्षिण मुहल्ला बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद है। जिसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, थाना कासिमाबाद मय फोर्स शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपित के माफिया नेटवर्क से जुड़े कई पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी