21.4 C
Varanasi
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

गाजीपुर में ‘कपिला गौ एंबुलेंस’ की शुरुआत, बीमार पशुओं के लिए घर-घर पहुंचेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सदर तहसील अंतर्गत आदर्श गांव में पशुपालकों की सुविधा के लिए कपिला गौ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य बीमार गाय-भैंसों को समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।
इस मौके पर दिया गया स्लोगन “अगर आपकी गाय-भैंस पड़ गई है बीमार, तो बुलाईए कपिला गौ एंबुलेंस अपने द्वार” लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा।
पूर्वांचल क्षेत्र के एरिया सेल्स मैनेजर शेषनाथ सिंह ने बताया कि उनके माध्यम से जिले के लगभग 15 डीलर कपिला पशु आहार का व्यवसाय कर रहे हैं। कंपनी समय-समय पर किसानों और पशुपालकों के हित में योजनाएं चलाती रहती है। इसी क्रम में अब कपिला गौ मोबाइल चिकित्सालय एंबुलेंस की सेवा शुरू की गई है, जो गांव-गांव जाकर पशुओं का निशुल्क इलाज और दवा उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी पशु की हालत गंभीर हो और वह खड़ा न हो पा रहा हो, तो एंबुलेंस टीम उसे वाहन में लादकर नजदीकी पशु चिकित्सालय तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी। इस सेवा से जहां पशुपालकों को राहत मिलेगी, वहीं कंपनी का प्रचार-प्रसार भी होगा।
पशुपालक टोल फ्री नंबर 1800-270-6542 पर कॉल कर एंबुलेंस को अपने घर बुला सकते हैं। एंबुलेंस जितनी बार बुलाया जाएगा, उतनी बार मौके पर पहुंचकर इलाज करेगी। फिलहाल यह सेवा जिले में एक महीने तक संचालित की जाएगी। यदि किसानों की मांग बढ़ी, तो इसे आगे भी जारी रखा जा सकता है।
इस मौके पर राजेश यादव,‌राजेश सिंह, सोहन गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, दिलीप गुप्ता, शुभम सिंह, आंशू सिंह आदि मौजूद।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: UPSI भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए...

ख़बरें यह भी