22.1 C
Varanasi
Monday, March 9, 2026
spot_img

गाजीपुर: UPSI भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को हर हाल में शुचितापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को विस्तार से ब्रीफ किया गया तथा जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा की निष्पक्षता में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने साफ किया कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, एडीएम दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी जमानिया अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी, क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा शुभम वर्मा सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश…

गाजीपुर। डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक की परियोजना, सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना,...

ख़बरें यह भी