28 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026
spot_img

गाजीपुर में बस पलटी: दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर से बनारस जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 46 यात्री सवार थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। अन्य लोग सुरक्षित हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन बार पलटी। इसके बाद सीधी खड़ी हो गई। हादसे में कुछ यात्री बस के नीचे दब गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। SP सिटी, ADM गाजीपुर और CMO मौके पर पहुंचे।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों के सामान सड़क पर बिखर गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने एकजुट होकर बस को सीधा किया। कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।


सड़क दुर्घटना में 2 महिला यात्रियों की मौत:


मामला नंदगंज थाना क्षेत्र में पहाड़पुर के नैसारे गांव का है। बस पलटने से दो महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अकोला की रहने वाली अन्नपूर्णा मोयकर और एक महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बस में कुल 46 तीर्थयात्री सवार थे। सभी लोग मूलरूप से महाराष्ट्र के जलगांव और बुलढाणा जिले के रहने वाले हैं। ये सभी यात्री वाराणसी दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बेकाबू बस दो से तीन बार पलटी और सीधी खड़ी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने हादसे में घायल लोगों को बचाने का प्रयास किया।


एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद:


घटना की सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार और सीएमओ डॉ. सुनील पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फर्जी जीएसटी व आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

फर्जी आईडी व मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने फर्जी पहचान बनाकर आम जनता और...

ख़बरें यह भी