20.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: SAEL एग्रो में PG कॉलेज के कृषि छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण: उद्योग आधारित अनुभव से करियर को मिली नयी उड़ान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर के बी.एससी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को फतेहुल्लाहपुर स्थित सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड (SAEL) का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह तीन सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को कृषि उद्योगों की कार्यप्रणाली, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक अवसरों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण के पहले दिन SAEL के संयंत्र प्रबंधक प्रिंस गक्खर ने छात्रों को आधुनिक राइस मिल की संरचना, कार्यशैली और तकनीकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, एचआर मैनेजर हिमांक यादव ने बताया कि संयंत्र में 80 टन प्रति घंटे की क्षमता वाली उच्च तकनीकी राइस मिल संचालित होती है, जहाँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल उत्पादित किया जाता है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा, “SAEL जैसे अग्रणी औद्योगिक संस्थान में प्रशिक्षण हमारे छात्रों को वास्तविक कृषि परिदृश्य से परिचित कराएगा। यह उनके करियर को दिशा देने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा की समझ को भी मजबूत करेगा।”
कार्यक्रम के दौरान RAWE कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) जी. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ महिपाल सिंह, दिनेश कुमार, डी.के. शर्मा, विपुल उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, संजीव कांबोज, के.एम. गुप्ता, ओमकार सिंह एवं विनोद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
इस प्रशिक्षण से छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा, बल्कि यह उन्हें कृषि उद्योग में आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करेगा। SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का यह प्रयास कृषि शिक्षा और औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण बन रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी