25.8 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: हौसला बुलंद बदमाशों ने सोखा को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी ग्राम सभा में शनिवार की देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव निवासी बबलू राय उर्फ सोखा को गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सीओ भड़कुड़ा चोब सिंह और थानाध्यक्ष शादियाबाद श्यामजी यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।


घटना के संबंध मे थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की तहरीर दो अज्ञात के खिलाफ मिली है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और बदमाशों की तलाश जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी