गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा चौकी अंतर्गत गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर स्थित धरम्मरपुर में धरम्मरपुर उपरवार गांव निवासी बालक अर्पित यादव(4) की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गयी।
मृतक संजय यादव का पुत्र है, जिनका घर सड़क किनारे स्थित है। बालक खेल-खेल में सड़क पर चला गया था। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। सिर में लगी गम्भीर चोट को देखते हुए स्वजन उसे स्थानीय स्तर पर दिखाने के बाद जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहन में तीसरे नम्बर पर था। पुलिस ने शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जरुर पढ़े







