12.1 C
Varanasi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

गाजीपुर: चर्चित दीपक राजभर हत्यकांड का खुलासा: 50 हजार का इनामिया शातिर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र में चर्चित दीपक राजभर हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक को उसके दो साथियों सौरभ यादव और धनंजय राजभर के साथ दबोचा है।
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 9/10 फरवरी की रात टोडार गांव के पास चेकिंग के दौरान विशाल यादव और सौरभ यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10 फरवरी को वांछित अभियुक्त धनंजय राजभर को उसके गांव बेलसड़ी स्थित घर से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी विशाल यादव पर गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सौरभ यादव और धनंजय राजभर का भी आपराधिक इतिहास है।
पुलिस ने बताया कि दीपक राजभर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 60 लाख 35 हजार के कोडिंन कप सिरप की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: अभियुक्त की पत्नी के नाम खरीदी जमीन अस्थायी रूप...

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना...

ख़बरें यह भी