12.1 C
Varanasi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

गाजीपुर: गड़्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित नेशनल हाईवे–124 डी पर शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास निर्माणाधीन अंडरपास में बाइक सवार रविंद्र पासवान की गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास के उत्तर दिशा में लगभग 8 फीट गहरा गड्ढा खुदा हुआ है, लेकिन वहां कोई बैरिकेडिंग, संकेतक या प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी। निर्माण कार्य के चलते शंकरा मार्ग की ओर से वाहनों का आवागमन एकतरफा किया गया था। इसी दौरान जलालाबाद गांव निवासी रविंद्र पासवान (30) बाइक से घर से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ा और रविंद्र बाइक सहित सीधे गहरे गड्ढे में औंधे मुंह गिर पड़े। जिससे उनके नाक व मुंह से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भिजवा दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 60 लाख 35 हजार के कोडिंन कप सिरप की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: अभियुक्त की पत्नी के नाम खरीदी जमीन अस्थायी रूप...

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना...

ख़बरें यह भी