15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत ने छीना 20 साल का सपना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कभी-कभी रास्ते सिर्फ मंज़िल तक नहीं ले जाते, बल्कि किसी की ज़िंदगी छीनकर भी ले जाते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह घटी एक भयावह दुर्घटना ने गोरखपुर के एक परिवार से उनका लाल छीन लिया, सचिन अब इस दुनिया में नहीं रहा।
सचिन, उम्र मात्र 20 साल, ज़िंदगी की उस दहलीज़ पर था जहां उम्मीदें परवाज़ भरती हैं। वह ट्रक खलासी की नौकरी में था, परिवार की मदद करने का सपना लिए बिहार से बालू लाकर गोरखपुर लौट रहा था। लेकिन कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 301 के पास अचानक ट्रक के अगले दोनों टायर फट गए। भारी भरकम ट्रक बेकाबू हो गया, पहले डिवाइडर से टकराया, फिर सामने खड़े एक और ट्रक से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। ट्रक चालक अरुण सिंह घायल अवस्था में किसी तरह ज़िंदा बचे, लेकिन सचिन की सांसें उसी मलबे के नीचे हमेशा के लिए दब गईं।
जब पुलिस ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी, तो जैसे पूरे गांव में मौत की मातम छा गई।
स्थानीय थाना पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी