15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: कार्यों में लापरवाही पर सीडीओ ने रोका वेतन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष के अध्यक्षता मे जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय, शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय  क्रियाशील  कराये एवम पंचायत सचिवालय  प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने सादात, कासिमाबाद, भदौरा, एवं बिरनो के ए0डी0ओ0 पंचायत के कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी