9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले की जमानिया थाना पुलिस ने आज तड़के एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। कानून की गिरफ्त से फरार चल रहा अभियुक्त ताजपुर चट्टी पर जैसे ही पहुंचा, पुलिस ने उसे चारों ओर से घेरकर काबू कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना जमानिया में दर्ज मुकदमा संख्या 224/25, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ढढनी, थाना सुहवल (गाजीपुर), की लंबे समय से तलाश जारी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अरुण पांडेय व कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी की टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। करीब 21 वर्षीय अभिषेक यादव पर नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराधों का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी तेज़ी से जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी