गाज़ीपुर। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ विरोध अब नए तेवर में दिखने लगा है। करंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव आज सरकारी आदेशों के विरोध स्वरूप साइकिल से ब्लॉक दफ्तर पहुँचे, जिससे पूरे परिसर में हलचल मच गई। सचिवों ने साफ कहा कि जब सरकार संसाधन नहीं दे सकती, तो हम भी अपने निजी वाहन मुफ्त में क्यों चलाएँ? सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति थोपकर सरकार हमें दफ्तरों की कुर्सी से बाँधना चाहती है, जबकि हमारा असली काम गांवों में होता है। आज का साइकिल मार्चा विरोध प्रदर्शन का एक हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत 10 दिसंबर से निजी वाहन बंद करने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था। अब पंद्रह दिसंबर को सचिव अपना डोंगल ब्लाक मुख्यालय पर जमा करेंगे।
इस मौके पर पवन पाण्डेय, मनोज कुमार यादव, आशीष दूबे, अवनीश कुमार, संजय कुमार यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय कुमार, जय प्रकाश पाल, जुनैद खान, मृत्युंजय राय आदि शामिल रहे।
जरुर पढ़े







