गाजीपुर । उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के हित में पंजीकरण नवीनीकरण की अंतिम तिथि को 15 नवंबर 2025 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया है। यह कदम उन श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिनका पंजीकरण चार वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित है।
सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि जो श्रमिक निर्धारित समय में नवीनीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें निष्क्रिय सूची (Inactive List) में डाल दिया जाएगा और वे किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सभी श्रमिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक समय पर नवीनीकरण करा सकें।
श्रमिक अब UPBOCW.IN पोर्टल या जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से अपना नवीनीकरण कर सकते हैं। यह विस्तार श्रमिकों को लाभ पहुँचाने और उनके पंजीकरण को सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
Ghazipur: निर्माण श्रमिकों के लिए राहत: पंजीकरण नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 किया गया
जरुर पढ़े







