21.9 C
Varanasi
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

गाजीपुर चोरों ने मंदिर से घंटों, दानपेटियों और स्वर्णा भूषणों पर किया हाथ साफ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर ग्राम पंचायत में स्थित तीन मन्दिरों को रात में चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दानपेटिका तोड़कर नकदी, मन्दिर में लगे पीतल के भारी भरकम घंटों और प्रतिमा पर लगे स्वरृणाभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि एक ही परिसर में स्थित तीन मंदिरों में चोरों ने शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर को निशाना बनाया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह उस समय हुई जब वे दर्शन पूजन करने वहां पहुंचे। चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगे सोने का मांगटिका और नथिया चुरा लिया। इसके अतिरिक्त तीनों मंदिरों के बाहर टंगे आधा दर्जन पीतल के वजनी घंटे और दानपेटियों को तोड़कर उनमें रखी नकदी भी चुरा लिया। सुबह जब ग्रामीण मंदिरों में पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष सादात धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

गाजीपुर। सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के नोनरा मौजा में बुधवार भोर में 26 वर्षीय युवक का शव कमरे...

ख़बरें यह भी