28.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: स्‍कूली वैन और बाइक में भिड़ंत, दो युवक गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। बहरियाबाद उदंती नदी पुल पर गुरुवार को एक स्कूल वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कूल वैन में सवार बच्चे और चालक सुरक्षित रहे। घायलों की पहचान बैरख निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र सोमारु और उसके बहनोई औराई कला बलिया निवासी 27 वर्षीय गोलू पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। उन्हें बेहोशी की हालत में ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सैदपुर सीएचसी भेजा गया। बाइक पर सवार तीसरा युवक, जलालपुर धनी निवासी मन्नू पुत्र बंशी, जो दिनेश का चाचा बताया जा रहा है, को हल्की चोटें आईं और वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। यह स्कूल वैन कृष्णा सन साइन कॉन्वेंट स्कूल कादीपुर बहरियाबाद की थी और बच्चों को गहनी तथा उकरांव गांव छोड़ने जा रही थी। टक्कर से स्कूल वैन का दाहिना हिस्सा आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंचे बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने क्षतिग्रस्त स्कूल वैन तथा बाइक को कब्जे में ले लिया। स्कूल वैन चालक यशवंत सोनकर ने बताया कि वह और गाड़ी में बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के अनुसार, स्कूल वैन अपनी सही दिशा में जा रही थी, लेकिन सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक गलत दिशा से आकर वैन से टकरा गई।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा शिव हास्पिटल: महिला ने सीएमओ डीएम समेत स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, प्रभारी डॉ...

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल नामक निजी अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण और डॉक्टर के...

ख़बरें यह भी