25.2 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा शिव हास्पिटल: महिला ने सीएमओ डीएम समेत स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, प्रभारी डॉ सरोज पर लगाई गंभीर आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल नामक निजी अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण और डॉक्टर के खुलेआम संचालित हो रहा है। जिसकी शिकायत अपनी जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाते हुए नाम पता गोपनीय रखने की निवेदन करते हुए एक महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिलाधिकारी समेत स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत कर तत्काल हास्पिटल को सीज करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाई है कि अवैध रूप से चल रहे शिव हास्पिटल का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई पंजीकृत डॉक्टर है, किसी भी स्टाफ का वैध रजिस्ट्रेशन नहीं है, ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और रेफरल की कोई वैध व्यवस्था नहीं है,फायर एनओसी, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, लाइसेंस, वेतन पंजी जैसे अनिवार्य दस्तावेज नहीं है। उन्होंने शिकायती पत्र में बताई कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हाल ही में देवकली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सरोज ने शिव हास्पिटल पर छापेमारी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि या तो संबंधित अधिकारी की घोर लापरवाही है अथवा अवैध संरक्षण प्राप्त है। महिला का कहना है कि इस लापरवाही के कारण अस्पताल में धड़ल्ले से मरीजों का इलाज हो रहा है, जो सीधे-सीधे मानव जीवन से खिलवाड़ और कानून की अवहेलना है। शिकायत में यह भी उजागर हुआ है कि यही भवन में पहले “ओम”, “न्यू ओम” और “शिवांगनी” जैसे नामों से अवैध अस्पतालों का संचालन किया जा चुका है। हर बार कार्रवाई के बाद केवल नाम बदल दिया गया और अस्पताल पुनः चालू कर दिया गया। महिला ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज करने, संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, और अब तक कार्रवाई न करने वाले अधिकारी के भूमिका की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। महिला ने कहा कि यदि भविष्य में इस अवैध अस्पताल में किसी मरीज की जान जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर के विकास को नई उड़ान देने वाला बजट: प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर जनपद के समग्र विकास को...

ख़बरें यह भी