12.1 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर के लाल अमित ने राजस्थान के सुमित को चटाई धूल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। बिरनों थाना क्षेत्र के इनवां निवासी बहुचर्चित राज्यस्तरीय  पहलवान रामचन्द्र यादव जिनका कुश्ती के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुये उनके परिवार के अमित अंकित और सतीश पहलवान ने क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन कर रहे है। हिमांचल प्रदेश के चम्बा जिले में आयोजित एकदिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य प्रदेशो के पहलवानो ने प्रतिभाग किया था, जिसमें प्रथम झण्डी और ग्यारह हजार की कुश्ती गाजीपुर के अमित और राजस्थान के सुमित के बीच हुयी,  जिसमें गाजीपुर के अमित ने सुमित को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम कर लिया। समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के सम्मान के लिये सरकार को ध्यान देना चाहिये, मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग करता हूं कि जो पहलवान अन्य प्रदेशों मे जाकर अपने प्रदेश और जनपद का गौरव बढ़ाते है, उनको सफर करने के लिये पास जारी किया जाये। वही पूर्व छात्र नेता हरेन्द्र यादव ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की शान है पहलवानों के सम्मान के लिये हम खून पसीना एक कर देगें, दंगल का मुख्य आकर्षण गाजीपुर के अमित पहलवान  और राजस्थान के सुमित पहलवान के बीच की कुश्ती रही। अमित ने सुमित पहलवान को हराते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी जीत ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि इस आयोजन को भी खास बना दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी