20.5 C
Varanasi
Sunday, March 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: हत्या की आशंका में श्मशान से लाश उठा पोस्टमार्टम ले जा रही पुलिस जीप जौहरगंज में ट्रेलर की टक्कर से पलटी, 3 पुलिसकर्मी घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। सैदपुर थानाक्षेत्र के जौहरगंज में फोरलेन पर मुड़ते समय लाश लेकर पोस्टमार्टम कराने जा रही पुलिस टीम से भरी पुलिस जीप को तेज रफ्तार ट्रेलर लेकर जा रहे शराब के नशे में धुत्त चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पुलिस जीप मौके पर ही पलट गई और उसमें मौजूद 2 कांस्टेबल व 1 पीआरडी जवान सहित आंशिक रूप से 2 अन्य घायल हो गए। उपचार के लिए तीनों को सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां गम्भीर रूप से घायल पीआरडी जवान व 1 कांस्टेबल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं 1 का उपचार किया जा रहा है। वहीं आंशिक रूप से घायल 2 अन्य ने बाहर ही इलाज कराया। मंगलवार को भुड़कुड़ा में एक महिला की मौत हो गयी थी। जिसके बाद उसके ससुरालीजन अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज के श्मशान घाट पर लेकर आये थे। लेकिन मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को श्मशान घाट से कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार की दोपहर में महिला की लाश को पुलिस जीप में लादकर पुलिस टीम अभी कुछ ही कदम आगे बढ़कर जौहरगंज पहुंचकर फोरलेन पर चढ़ने ही वाली थी कि तभी खाली ट्रेलर लेकर मऊ से सिंगरौली जा रहे शराब के नशे में धुत्त चालक मऊ निवासी सुनील यादव ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। जिससे जीप पलट गई और उसमें सवार भुड़कुड़ा थाने पर तैनात पीआरडी जवान कोटिया निवासी 36 वर्षीय श्रीधर यादव पुत्र चंद्रिका, कांस्टेबल 32 वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र राधेश्याम, सुल्तानपुर निवासी कांस्टेबल 31 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामचन्द्र वर्मा व लाश के साथ जा रहे 2 परिजन घायल हो गए। तीनों पुलिसकर्मियों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां से गम्भीर अवस्था में श्रीधर व प्रशांत को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं आंशिक घायलों का उपचार कर उन्हें छोड़ दिया गया। इधर दुर्घटना के बाद मौके पर सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय सहित भुड़कुड़ा कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप, सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह के साथ भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। भुड़कुड़ा सीओ ने घायलों का हाल जाना। उधर जीप को टक्कर मारने के बाद नशे में धुत चालक मऊ निवासी सुनील यादव वहीं रुक गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल कराकर जेल भेज दिया। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ लग गयी थी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट...

ख़बरें यह भी