20.5 C
Varanasi
Sunday, March 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: देवकली में तिरंगा यात्रा की गूंज, शहीद संजय यादव को नमन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। भाजपा मंडल देवकली द्वारा सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्रह्म स्थल परिसर से मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा व पूर्व जिला अध्यक्ष वृजेन्द्र राय के नेतृत्व में शुरू होकर धनईपुर पहुंची, जहां अमर शहीद संजय यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
संबोधित करते हुए वृजेन्द्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर शक्ति और गौरव के साथ अग्रसर है। उन्होंने कहा, अब भारत सिर्फ बचाव नहीं करता, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है।
इस मौके पर कृष्ण बिहारी राय, अभय प्रकाश सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, के.पी. गुप्ता, नरेंद्र कुमार मौर्य, कमलेश पाण्डेय, श्रीकांत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट...

ख़बरें यह भी