गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने नवविवाहिता से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप बिंद पुत्र रामदुलारे बिंद निवासी चकिया चकमजिठ थाना सुहवल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह मायके जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में नाश्ता कराने के बहाने आरोपी ने उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और दुष्कर्म कर फरार हो गया।
पीड़िता की तहरीर पर सुहवल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
गाजीपुर: विषाक्त पदार्थ खिलाकर नवविवाहिता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जरुर पढ़े







