15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर सख्ती: पेट्रोल पंपों को दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आरटीओ गाजीपुर और पीटीओ की संयुक्त टीम ने एक पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते हुए पाए गए। अधिकारियों ने जब वाहन चालकों से हेलमेट न पहनने का कारण पूछा तो अधिकांश ने घर पास होने या नई गाड़ी एजेंसी से लाने जैसे बहाने बताए। इस पर अधिकारियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पहने किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। यह कार्रवाई सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 1 से 31 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत की गई है। इस वर्ष की थीम “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी