23.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इसे सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है।

सूचना देने में लापरवाही का आरोप:

प्रत्यूष राय प्रयागराज स्थित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण ले रहे थे। पिता अवनी राय का आरोप है कि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार चेतावनी दी गई थी कि 10 फरवरी को हटाने की बात कही गई थी, जबकि उसी दिन उन्हें बेटे का शव सौंपे जाने की सूचना मिली।
पिता का कहना है कि उन्हें किसी अधिकारी ने सीधे तौर पर घटना की जानकारी नहीं दी। सूचना कोचिंग के एक छात्र के माध्यम से गांव पहुंची। गांव के लोगों से जानकारी मिलने के बाद परिवार प्रयागराज पहुंचा।


थाने में दी तहरीर-


मृतक के बड़े भाई नितांत राय ने कर्नलगंज थाना के SHO संजय सिंह के हाथ में तहरीर देकर जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


कई सवालों के जवाब बाकी-


सूचना परिवार को समय पर क्यों नहीं दी गई?
मौत का वास्तविक कारण क्या है?
क्या परिसर में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है?
अंतिम समय में खिलाड़ी किन लोगों के संपर्क में था?
इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।


परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की-


परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। क्षेत्रीय खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से न्याय की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: बढ़नपुरा चट्टी पर कचरे से फैली दुर्गंध, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान

भांवरकोल (गाजीपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित बढ़नपुरा चट्टी पर दुकानों से निकलने वाले कचरे और खाद्य पदार्थों के वेस्टेज के...

ख़बरें यह भी