20.5 C
Varanasi
Sunday, March 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: सिरगिथा में नियमों की धज्जियां! सरकारी देशी शराब की दुकान पर तय समय से पहले ही 10 रूपए ज्यादा में बिक रही सरकारी देशी शराब, VIDEO VIRAL

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। नन्दगंज थाना के सिरगिथा बाजार स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर खुल्लमखुल्ला नियमों की अवहेलना की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। आरोप है कि यह दुकान सुबह 10 बजे के निर्धारित समय से पहले ही सरकारी देशी शराब की दुकान खोल दी जाती है और ग्राहकों से हर पैकेट पर 10 रूपए अधिक वसूला जा रहा है। यानि 75 रूपए का देशी शराब की पाकिट 85 रूपए में बेकौफ बेचा जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह सीधे तौर पर सरकार के नियमों और जनता के अधिकारों का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि यह दुकान बसंत लाल जायसवाल के नाम से संचालित है, जो इसके अनुज्ञापी (ठेकेदार) हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अनियमितता लंबे समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

वर्जन –

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है उसको दिखवाते हैं। आपको रिपोर्ट कर दूंगा‌ – राजेश त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी गाजीपुर

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट...

ख़बरें यह भी