17.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: महिला ने पुलिस पर लगाया पिटाई का गंभीर आरोप: प्रेम प्रसंग में पूछताछ के लिए थाने लाई गई थी महिला, अस्पताल में भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस पर एक महिला से मारपीट का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, पूछताछ के लिए थाने लाई गई गुनिया देवी नामक महिला को पुलिसकर्मियों ने पीटा। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला छह महीने पहले गण्डपा गांव में शुरू हुए एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गांव के कल्लू बिंद पुत्र मार्कण्डे बिंद, गांव की ही खुश्बू गोंड़ पुत्री भुवर गोंड़ को लेकर फरार हो गया था। पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही थी। 10 अक्टूबर को पुलिस जब गांव पहुंची, तो कल्लू और उसके परिजन घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उसी परिवार की गुनिया देवी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश बिंद को पूछताछ के लिए थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि गुनिया देवी का इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं था और वे वर्षों से अलग रहती थीं। इसके बावजूद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में पूछताछ के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।


पीड़ित परिवार का कहना है कि गुनिया देवी को थाने में घंटों तक हिरासत में रखा गया। जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तब पुलिस उन्हें छोड़कर चली गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचने पर महिला की हालत गंभीर बताई। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें नियमों का पालन नहीं किया गया और न ही बुजुर्ग महिला की उम्र का ध्यान रखा गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी