गाजीपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु पी0एम0 यशस्वी टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल फॉर ओ0बी0सी0/ ई0बी0सी0/डी0एन0टी0 स्टूडेन्टस योजनान्तर्गत छात्रों के आवेदन करने, शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारी एल0-1 द्वारा आवेदनों के सत्यापन हेतु संशोधित तिथि निर्गत की गयी है जिसके अनुसार छात्रों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि-15.11.2025 तक एवं शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन आनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तिथि-25.11.2025 तक निर्धारित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानोें (कक्षा 09-10 एवं 11-12) को सूचित किया है कि उक्त योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र/छात्राओं द्वारा दिनांक 15.11.2025 तक आनलाइन आवेदन किये जा सकते है। साथ ही सम्बन्धित शिक्षण संस्थान आवेदन पत्रांें को आनलाइन सत्यापित दिनांक 25.11.2025 तक करना सुनिश्चित करें
जरुर पढ़े







