21.4 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img

गाजीपुर: कोडीन कफ़ सिरप तस्करी में बड़ा पर्दाफाश: स्वाती मेडिकल एजेंसी सैदपुर का संचालक गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोडीन कफ़ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त स्वाती मेडिकल एजेंसी, सैदपुर के संचालक को गिरफ्तार कर मामला उजागर किया गया। थाना कोतवाली पर दिनांक 24.11.2025 को कोडीन कफ़ सिरप के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 896/25 धारा 206(A), 271, 276, 61(2), 338, 336(3), 318(4), 340(2) BNS व 27(A) औषधि प्रसाधन अधिनियम व 8/9(1)A(Va)/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत था। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें चल रही थीं। शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने सर्वांश (38)  पुत्र मोती चन्द्र वर्मा, निवासी SA5/159M 5J संजय नगर कॉलोनी, थाना कैण्ट, वाराणसी, जो स्वाती मेडिकल एजेंसी का संचालक है, को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  महेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक: देवेन्द्र कुमार साहू, मय फोर्स थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो...

ख़बरें यह भी