23.4 C
Varanasi
Saturday, March 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
शनिवार को चौकी प्रभारी हुरमुजपुर उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड़ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बहरियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अखिलेश यादव (24 वर्ष ) पुत्र जग्गी यादव, निवासी राजापुर मरकिया थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त काफी समय से मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड़ के साथ बहरियाबाद थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...

ख़बरें यह भी