23.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत: युवती को वीडियो वायरल करने की मिली धमकी FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक  मुहल्ला निवासिनी एक युवती ने शहर कोतवाली में एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। युवती का कहना है कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई, लेकिन जब युवती को पता चला कि युवक का चरित्र ठीक नहीं है, तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक अपने मोबाइल नंबर से युवती को लगातार फोन कर धमकी देने लगा  कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता के अनुसार युवक उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी देता है। युवती ने बताया कि नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी अलग-अलग नंबरों से उसे और उसके पिता को कॉल कर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है।
युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी