26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: 33 किलो गोमांस व धारदार हथियारों के साथ गो-वध में लिप्त आरोपी धराया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने गो-वध जैसी संगीन घटना का खुलासा करते हुए एक और कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 33 किलोग्राम कटा गोमांस व धारदार हथियारों के साथ एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नोनहरा मय हमराह क्षेत्र में देखभाल एवं जुर्म-जरायम की रोकथाम में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पारा थाना नोनहरा निवासी गयासुद्दीन उर्फ जियाउ उर्फ जियाउद्दीन कुरैशी अपने भाई शौकत कुरैशी एवं सहयोगी सहजादा कुरैशी के साथ मिलकर अपने घर में चोरी से एक लगभग छह माह के गाय के बछड़े का वध कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश की।
एकबारगी की गई दबिश के दौरान अभियुक्त सहजादा कुरैशी (30 वर्ष ) पुत्र स्व0 अनवर कुरैशी, निवासी ग्राम पारा थाना नोनहरा, को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 33 किलोग्राम कटा गोमांस (मय मुंड) के साथ एक लोहे का बाका, तीन लोहे के चाकू, एक लकड़ी का ठीहा, एक तराजू तथा दो  लोहे के बाट 1 किलोग्राम व 500 ग्राम बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0 017/2026, धारा 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय पुलिस फोर्स, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी