मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की, जिससे गांव में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से मस्जिद के इमाम इमदादुल्लाह साहब उपस्थित रहे। उनके साथ शब्बीर अंसारी, हाफिज अंसारी, अमीन अंसारी, तनवीर अंसारी, ज़ाहिद भाई और इब्राहिम अंसारी ने रोजेदारों की दस्तरख्वान पर अगवानी की। इस दौरान नसीमुद्दीन अंसारी, समीम अंसारी छोटे, समीम सिद्धकी, फिरोज अंसारी, राजू खान, आफताब आलम, शाहिद अंसारी और राजू राकी सहित अन्य लोगों ने मिलकर इफ्तार संपन्न कराया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक साफ दिखाई दी। आयोजन में प्रमोद दुबे, अनिल दुबे, तारकेश्वर गुप्ता, लालू चाचा और टुनटुन गुप्ता जैसे गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक साथ बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में इफ्तार किया। इस अवसर पर शमशेर अंसारी, कमालुद्दीन अहमद, सोनू अंसारी, इश्तियाक अंसारी, अशरफ, नजीर अंसारी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, जमील अंसारी, सलाम अंसारी, तालीम सिद्दीकी और तौकिर अंसारी सहित हाजीपुर बरेसर ग्राम सभा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी।
जरुर पढ़े







