25.1 C
Varanasi
Sunday, March 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: गंधुतालुका के गौरव का विधायक ने किया सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


जमानियां (गाज़ीपुर)। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता का परचम लहरा कर गंधुकतालुका क्षेत्र की माटी को गौरवान्वित करने वाली अभईपुर की बेटी आकांक्षा सिंह व गायघाट का बेटा दीपक कुमार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार की सफल अभ्यार्थियों व उनके पिता का माल्यार्पण कर बुके व अंगवस्त्रम भेट कर स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास सम्भव है। आज गंधुतालुका क्षेत्र की बेटी व बेटा ने गॉव का ही बल्कि जनपद का भी मान बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्र की सीमित संसाधन में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुँचने का सफर विश्वास व मजबूत लक्ष्य को प्रदर्शित करता है। जो क्षेत्र के बच्चों व बच्चियों के प्रेरणा स्रोत होगे। गॉव का बच्चा सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में पहुंचता है तो गॉव का ही क्षेत्र का भी विकास होता है। आगे श्री सिंह ने कहा कि सर्वोच्च पद प्राप्त करने बाद अपनी माटी से लगाव रहने से ही गॉव व क्षेत्र उतरोत्तर विकास होता है। जिस गॉव की मिट्टी ने हमें बड़ा ओहदा दिया उस गॉव को भूलना नहीं चाहिए। गॉव में आते जाते रहने से युवाओं में नवीन उर्जा का संचार होता है। उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, सपा नेत्री सौम्या सिंह, प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, गोवर्धन पाण्डेय, संसार सिंह, कैलाश सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, संतोष सिंह पिन्टू, बबलू दूबे, हिमांशु सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी