15.3 C
Varanasi
Sunday, February 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: नोनहरा लाठीचार्ज कांड : थाने में पुलिस की बर्बर पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्‍याय की हुई थी मौत- राकेश त्रिवेदी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। भाजपा कार्यालय में आयोजित सोमवार को पत्रकार वार्ता में जिले के प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने बताया कि नोनहरा थाने में पुलिस के बर्बर पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्‍याय की मौत हो गयी थी जिससे कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश था। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी को सूचना मिली तो उन्‍होने तत्‍काल उच्‍च अधिकारियों से वार्ता किया और 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्‍कार कार्रवाई हुई। रविवार को मेरे साथ जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्‍यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मिले। सीएम योगी ने तत्काल घटना की एसआईटी जांच करने का आदेश दिया। जिससे कि कोई भी किसी स्‍तर का दोषी हो बच नही पाये। भाजपा सरकार मृतक सीताराम उपाध्‍याय के परिजनों के साथ तन-मन-धन के साथ खड़ी है। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सीएम योगी के आदेश पर सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों की सूची बन रही है। मुख्‍यमंत्री उन अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, मीडिया प्रभारी शशिकांत वर्मा मौजूद थे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: डीसी मनरेगा पर ग्राम प्रधान, सचिव,‌ एपीओ,‌बीडीओ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप, राज्य मनरेगा आयुक्त समेत डीएम से शिकायत

गाजीपुर। करंडा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सुआपुर में मनरेगा घोटाले की शिकायत पर जांच को बार-बार टालना...

ख़बरें यह भी