22.8 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा थाना पुलिस का चेकिंग अभियान: 49 वाहनों का हुआ चालान, 5 वाहन सीज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। यातायात माह के तहत चलाए जा रहे पुलिस चेकिंग अभियान में करंडा थानाध्यक्ष राजनरायन के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएचओ के इस मुहिम ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। बिना हेलमेट, बिना कागज़ और बिना लाइसेंस के चल रहे वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्त रुख दिखाते हुए 49 वाहनों का चालान कर दिया, जबकि नियमों का घोर उल्लंघन करने पर 5 वाहनों को मौके पर ही सीज कर लिया गया। वहीं कुछ वाहनों में लगी काली फिल्म भी एसएचओ ने उतराया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट और गाड़ी के जरूरी कागज़ों के अभाव में बड़ी संख्या में दोपहिया चालकों पर कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं, चार पहिया वाहनों पर भी पुलिस ने पूरी कड़ाई से नियम लागू किए।
इस सख्त चेकिंग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई वाहन चालक पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदलकर भागते नज़र आए। कुछ लोग तो अभियान खत्म होने तक सड़कों के किनारे घंटों खड़े रहे, ताकि चेकिंग से बच सकें।
थानाध्यक्ष राजनरायन ने कहा कि बार-बार चेतावनी और जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग बिना हेलमेट और बिना कागज़ वाहन लेकर सड़क पर उतर जाते हैं। नियम तोड़ने वालों पर अब लगातार ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस मुहिम से स्थानीय थाना क्षेत्र में संदेश स्पष्ट हो गया कि नियम तोड़ोगे, तो कार्रवाई तय है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ गूंजा गाजीपुर, बैंककर्मियों की हुंकार, सरकार को दी चेतावनी

गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए चारों लेबर कोड, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ आज...

ख़बरें यह भी